मुजफ्फरपुर में ॐ सेवा दल की ओर से भव्य धार्मिक शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से भगवान जगन्नाथ की भव्य आरती के साथ हुई, जिसमें पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, डॉ. नवीन कुमार, कई प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकारों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने आरती में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की गरिमा बढ़ाई।


इसके बाद भगवान जगन्नाथ की आकर्षक झांकी, महाकाल की भव्य झांकी और 151 फीट लंबी तिरंगा यात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी। यह शोभायात्रा सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से रानी सती मंदिर, सरैयागंज टावर, नवयुवक समिति, जवाहरलाल रोड, कल्याणी चौक, हरिसभा चौक, पानी टंकी चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, घोड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे एवं हर वर्ग के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार, मिंटू कुमार, सूरज कुमार, अजय कुमार, नवीन कुमार, अमित रंजन, अंजन कुमार, राहुल कुमार, सनी कुमार, राजेश शर्मा, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुकर सिंह, दीप मोहन, अरविंद, संरक्षक पप्पू सिंह सहित ॐ सेवा दल के सभी सदस्य एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।














Be First to Comment