Press "Enter" to skip to content

महाकाल सेवा दल द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर के आमगोला स्थित एक विवाह भवन में महाकाल सेवा दल के द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण, अनुशासन और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेनी तिवारी, डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. मधुरेश्वर, डॉ. नवीन कुमार, विक्रांत कुमार, डॉ. मनीषा, मोनी, गोपाल प्रसाद तथा गणेश्वर के प्रमुख अभिभावक पारस समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अभिषेक सिंह को मुख्य संरक्षक, रमेश रत्नाकर को संरक्षक, प्रवीण चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया संपर्क प्रमुख, आशिष चौबे को अध्यक्ष, अंकिता पटेल को मुख्य सचिव, उन्नति रानी को कोषाध्यक्ष तथा विशाल श्रीवास्तव, कुशाल पटेल, यामिनी महतो, चेतन और प्रवेश चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ में वीणा चौरसिया को संरक्षक और आरती कुमारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह का समापन संगठन को समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *