कावरिया बंधु की सेवा में समर्पित बाबा गरीबनाथ सेवा दल रामगढ़ परिवार द्वारा आगामी सावन माह को लेकर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन रामदयालु स्थित गणेश पैलेस के प्रागंण में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा नेता विवेक कुमार, कांटी प्रमुख कृपा शंकर शाही, कुलदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग रहे। कार्यक्रम के दौरान सावन में लगने वाली शिविर में सेवा देने वाले सभी सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी मीडिया बंधुओं व अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।


मौके पर रामगढ़ परिवार के अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा विगत कई वर्षों से हमारी संस्था की ओर से शिविर लगाई जाती है इस बार भी कावरिया बंधु के लिए निःशुल्क कावरिया शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें भोजन, चाय,बिस्किट, शरबत, दबा, ठहरने की समुचित व्यवस्था की जायेगी जिसको लेकर सभी सदस्य सेवा में निस्वार्थ भाव के आस्था के साथ तत्पर रहेंगे। 








Be First to Comment