Press "Enter" to skip to content

भरत तिवारी की याद में एक प्रयास में मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मुजफ्फरपुर में एक प्रयास मंच के द्वारा बहलखाना स्लम बस्ती मे भरत तिवारी की याद मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि बिहार के भोजपुर जिला के बिलौटी निवासी भरत तिवारी एक एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता थे जो गरीबों और वंचितों की हक की लड़ाई के साथ भ्रष्टाचार स्थानीय मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाता था शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर प्रशासन के पास जाता, तो उसकी बातें नहीं सुनी जाती थी.उसकी लड़ाई और ग़ुस्सा भ्रष्ट सिस्टम से था. इसलिए हथियार उठा लिया, भरत तिवारी ने कहा की जब इसकी माँग पुरा हो जाएगा हथियार त्याग देगा।

इस देश में आज के बाद कोई भी नेता मंत्री विधायक या कोई भी अधिकारी समाज के साथ देश के साथ खिलवाड़ नहीं करेगा और चुनाव के समय या कभी भी कोई भी झुठा वादा नही करेगा अगर वादा करेगा तो पूरा करना पड़ेगा अगर नहीं करेगा तो क्रांतिकारी युद्ध होगा।

इसी संघर्ष के दौरान उसने अपनी जान की बाजी लगा दी। ऐसे में उसे वापस तो नहीं लाया जा सकता। लेकिन उसके आदर्शों और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का यह एक छोटा-सा प्रयास है. सभी लोगो ने भरत तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया. कार्यक्रम में अमर मल्लिक, कमल मल्लिक, भोला मल्लिक, संजू देवी, सिला देवी, रीता देवी, गोलू, संजय रजक अन्य बस्ती के लोग उपस्थित थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *