युवा बोलबम सेवा समिति द्वारा आगामी 31 जुलाई को बाबा गरीबनाथ एवं बाबा हरिहरनाथ की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

जिसे लेकर आज सिकंदरपुर मिनी ड्राइव में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सभी सदस्यों के बीच नगर भ्रमण को लेकर विचार विमर्श की गई।

मौके पर समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा सावन माह को देखते हुए युवा बोलबम सेवा समिति की ओर से सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से आगामी 31 जुलाई को नगर भ्रमण के लिए भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सावन माह में निःशुल्क कावरिया शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर अध्यक्ष मनीष कुमार रजक सचिव सुजीत कुमार, महासचिव विक्की शर्मा, अबिनाष रजक उपाध्यक्ष, शिवा कुमार, विशाल कुमार ,कार्यकारिणी अध्यक्ष शिबम महतो, सह सचिव मुकेश चौधरी राकेश रजक, अनिकेत कुमार ,सुमित महाकाल प्रिंस कुमार ,नमन कुमार ,गोवर्धन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।







Be First to Comment