बाबा गरीबनाथ मं’दिर के प्रांग’ण में रविवा’र को बाबा गरीब’नाथ सेवा दल की बै’ठक हुई। इसमें नए साल पर मं’दिर में उम’ड़ने वाली भीड़ को व्यव’स्थित करने पर चर्चा हुई। सेवा’दल के सद’स्यों को निर्देश दिया गया कि कोरोना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टें’सिंग व मास्क पहनने के नियम पालन कराएं। इसके बाद श्रद्धालुओं से जला’भिषेक कराया जाए। इस’को लेकर बाला’जी परिवार के अध्यक्ष ने भी शहर’वासियों से नियम का पालन करने की अ’पील की है।

न्याय समिति के को’षाध्यक्ष पुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि महिला श्रद्धालु आभू’षण पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं करें। बैठक की अध्य’क्षता प्र’धान पुजारी विनय पाठक ने की। मौके पर ओम सेवा दल के पारसनाथ प्रसाद, नवचेतन सेवा दल के पंकज कुमार, महाकाल परिवार के गिर’धारी कुमार गुप्ता, बगला’मुखी सेवादल के नंदू पटेल, महा’काल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी, सत्य साईं संस्था’न के महेश साह, शिव शक्ति समर्प’ण एक प्र’यास के रोहित कुमार उप’स्थित थे।








Be First to Comment