बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फाय’रिंग की घ’टना में 10 वर्षीय बच्चे की मौ’त हो गई। घट’ना के बाद पूरे गांव में शो’क की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, गांव में कृष्ण यादव के पुत्र का तिलक समारोह चल रहा था, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाच-गाने का आयोजन भी किया गया था। मृत’क रोशन कुमार अन्य बच्चों और ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम देख रहा था। इसी दौरान निकी उर्फ रविशंकर कुमार नामक युवक हाथ में पिस्तौ’ल लेकर स्टेज पर चढ़ा और फायर किया, लेकिन पहली गो’ली नहीं चली।

बताया जाता है कि इसके बाद वह पिस्तौ’ल को दोबारा लोड करने या ठीक करने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक गो’ली चल गई और सीधे 10 वर्षीय रोशन कुमार के सिर में जा लगी। गो’ली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घा’यल बच्चे को तुरंत घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया। घट’ना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा घ”टना में इस्तेमाल ह’थियार और आरो’पी की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, मृ’तक के परिजनों ने आरो’प लगाया है कि अवैध ह’थियार के लापर’वाह प्रदर्शन के कारण उनके बच्चे की जा’न गई। उन्होंने आ’रोपी की जल्द गिर’फ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।











Be First to Comment