भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल में गुरुवार (25 जून 2026) सुबह एक द’र्दनाक हाद’सा हुआ। श’राब के न’शे में सूरज कुमार (27) ने तीन मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई। 
सूचना मिलते ही पुलिस घट’नास्थल पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। श’व को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। थानेदार विकास कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हा’दसे की जानकारी मिलते ही सूरज का भाई विक्की मौके पर पहुंचा। उसने आ’रोप लगाया कि इस बिल्डिंग में नेहा देवी रहती है, जिसे वह भाभी कहता था। सूरज पिछले चार-पांच साल से नेहा के पास रह रहा था और अपनी मजदूरी की कमाई का अधिकांश हिस्सा उसी को देता था। विक्की ने कहा कि वह कई बार भाई को समझाता था कि वहां मत जाया करो, लेकिन नेहा बार-बार उसे फोन कर बुलाती थी। 
नेहा देवी ने बताया कि बुधवार को भी सूरज श’राब पीकर आया था और चाबी मांग रहा था। गुरुवार सुबह भी वह शरा’ब के न’शे में था। उसने फोन किया, लेकिन मैंने कहा कि मैं काम में व्यस्त हूं। इसके बाद वह फिर श’राब पीकर घर आया और हाद’सा हो गया।










Be First to Comment