Press "Enter" to skip to content

पटना में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, एक लाख से अधिक प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

राजधानी पटना में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जीएम रोड स्थित एक दवा दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित श्रेणी की दवाएं बरामद की गई हैं।

औषधि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को जीएम रोड के केसरी पैलेस स्थित श्रीसाईं इंटरप्राइजेज में छापेमारी कर एक लाख से अधिक नारकोटिक्स और साइकोट्रॉपिक टैबलेट जब्त किए। बरामद दवाओं में अल्पाजोलम, लिब्रियम-10 और एंबुलेक्स जैसी प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, श्रीसाईं इंटरप्राइजेज एक लाइसेंस प्राप्त दवा दुकान है, लेकिन छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में रखी गई इन दवाओं के संबंध में संचालक कोई वैध खरीद बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। विभाग ने दुकान संचालक को एक सप्ताह के भीतर सभी खरीद से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। समय पर दस्तावेज न मिलने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद किसलय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जीएम रोड इलाके में कुछ दवा दुकानों के माध्यम से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार हो रहा है। इसके बाद उप औषधि नियंत्रक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष उड़नदस्ता टीम गठित की गई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *