मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जमुई दौरे से कुछ घंटे पहले जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। एक ओर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, विकास और सुशासन के दावों को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

वहीं दूसरी ओर खैरा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के कथित अ’पहरण, दुष्क’र्म, अ’श्लील वीडियो बनाने और ध’मकी देने के आ’रोपों ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पी:ड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।
मामले पर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेम-प्रसंग, छेड़खानी समेत अन्य संभावित एंगल पर भी जांच की जा रही है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।











Be First to Comment