राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने करीबी और निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद सहित कई कीमती सामान चोरी हो गए हैं।
शिकायत के अनुसार यह घ’टना 22 जून को सामने आई, जब तेज प्रताप यादव ने अपने कमरे की अलमारी की जांच की। अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन गायब मिले। तेज प्रताप यादव का दावा है कि चोरी हुई नकदी पार्टी फंड की राशि थी।
उन्होंने आ’रोप लगाया है कि यह घटना उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने अंजाम दी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि घट’ना की रात करीब 11:30 बजे दो लोगों ने मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास परिसर की बाउंड्री फांदकर बाहर जाते हुए देखा था। इन दोनों को उन्होंने मामले का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आ’रोपों की पड़ताल की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तेज प्रताप यादव ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर त्वरित जांच, आरोपी की गिर’फ्तारी और चो री गए नकद व सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आ’रोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

















Be First to Comment