मुजफ्फरपुर जिले की अहियापुर थाना पुलिस ने श’राब माफि’याओं के खि’लाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए नगर एसडीपीओ-2 (SDPO-2) विनीता सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय छपरा इलाके में एक लग्जरी चार पहिया वाहन से विदे’शी शरा’ब की बड़ी खेप उतारी जा रही है। तस्क’र इस खेप को दो बाइकों पर लादकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में थे। 
सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्करों में हड़कंप मच गया और वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेरकर चार धंधे’बाजों को दबोच लिया। वहीं पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी श’राब के साथ एक टाटा सफारी स्टॉर्म कार और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
पुलिस की गि’रफ्त में आए तस्क’रों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने श’राब सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।


















Be First to Comment