मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी स्थित साहू रोड मूर्ति गली में रविवार को एक ग्रेजुएशन की छात्रा का श’व फंदे से लट’का मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घ’टना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घ’टनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने मृ”तका की मां रीना देवी तथा छोटे भाई राजा कुमार से पूछताछ कर घ’टना के संबंध में जानकारी ली।
फिलहाल पुलिस श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। घ’टना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और सौतेले भाई-बहनों के साथ तनाव की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 
















Be First to Comment