Press "Enter" to skip to content

भीषण गर्मी से बचाव को लेकर “सहायता सुपरस्टार फाउंडेशन” द्वारा चलाया गया विशेष सेवा अभियान, राहगीरों को पिलाई निःशुल्क शिंकजी

“जहाँ सेवा है, वहीं सच्ची मानवता है।”

मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी से बचाव को लेकर सहायता सुपरस्टार फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सेवा अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोगों को निःशुल्क शिंकजी पिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य गर्मी से राहत पहुँचाना और मानव सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

फाउंडेशन पिछले 3 वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, खाद्य वितरण, स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती रही हैं।

इस सफल अभियान में शुभम, निलेश, नितेश और मोनू ने प्रमुख भूमिका निभाई। उनकी मेहनत, समर्पण और पूरी टीम के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सहायता सुपरस्टार फाउंडेशन ने इस अवसर पर सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि समाज के सहयोग से आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *