Press "Enter" to skip to content

बिहार की बड़ी भर्ती परीक्षाओं से पहले EOU का अलर्ट, पेपर लीक के नाम पर हो सकती है लाखों की ठगी

बिहार में आगामी दिनों में होने वाली दो महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं को लेकर आर्थिक अप’राध इकाई (EOU) ने अभ्यर्थियों और आम लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। EOU ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्व और साइबर ठग सोशल मीडिया तथा फर्जी कॉल के माध्यम से परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाकर अभ्यर्थियों को ठगी का शिकार बना सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दरअसल, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार होमगार्ड पद के लिए लिखित परीक्षा 10 और 12 जून 2026 को आयोजित की जानी है। वहीं केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से सिपाही, चलंत दस्ता सिपाही और जेल वार्डन भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इन परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

EOU ने कहा है कि परीक्षा के दौरान कुछ साइबर अ’पराधी और असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर फर्जी सूचनाएं फैला सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा के प्रश्नपत्र या उत्तर उपलब्ध कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे की मांग कर ठगी करने की कोशिश भी की जा सकती है। ऐसे मामलों में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के लालच में नहीं आने की सलाह दी गई है।

आर्थिक अप’राध इकाई ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को फोन कॉल, ई-मेल, व्हाट्सएप संदेश या सोशल मीडिया के माध्यम से यह दावा किया जाता है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र या उत्तर उपलब्ध कराया जा सकता है, तो वह तुरंत सतर्क हो जाए। ऐसे मामलों की सूचना नजदीकी थाना या साइबर थाना को तत्काल देने की अपील की गई है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *