मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में शरा’ब तस्क’र की गिरफ्ता’री के लिए गई पुलिस टीम पर देर रात ह’मला कर दिया गया. दामोदरपुर गांव में छापेमारी के दौरान असामाजिक तत्वों और ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर जमकर ईं’ट-पत्थ’र बरसाए. इस ह’मले में एक महिला सिपाही समेत आठ पुलिसकर्मी घाय’ल हो गए, जबकि पुलिस वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घट’ना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आरो’पियों की गिर’फ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार पारू थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दामोदरपुर गांव में एक शरा’ब कारोबारी बड़ी खेप के साथ मौजूद है.सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात करीब 2 बजे गांव में छापेमारी करने पहुंची. पुलिस ने जैसे ही चिन्हित श’राब धं’धेबाज को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की, वैसे ही उसके समर्थन में कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और अ’सामाजिक त’त्व मौके पर जुट गए और पुलिस टीम को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद अचानक पुलिस पर ईं’ट-पत्थ’रों की बारिश शुरू हो गई. अचानक हुए हम’ले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. उपद्र’वियों ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया और उसके पिछले हिस्से को पत्थ’रों से क्ष’तिग्रस्त कर दिया।

घट’ना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए. पारू थाना पुलिस और जिला बल की अतिरिक्त टीमों ने दामोदरपुर गांव में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पुलिस हम’ले में शामिल लोगों की पहचान कर रही है और कई संदि’ग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जा’नलेवा हम’ला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी आ’रोपी को बख्शा नहीं जाएगा. हम’ले में शामिल लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात आ’रोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.












Be First to Comment