बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के अंक पत्र (Marksheet), प्रोविजनल सर्टिफिकेट (Provisional Certificate), क्रॉस लिस्ट तथा सारणीयन पंजी (Tabulation Register) राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालयों को भेज दिए हैं। इसके साथ ही विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द संबंधित कार्यालयों से दस्तावेज प्राप्त कर छात्रों के बीच वितरण की प्रक्रिया शुरू करें।

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंक पत्र और प्रमाण पत्र वितरण से पहले विद्यालयों को सभी दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक मिलान करना होगा। किसी भी छात्र को दस्तावेज सौंपने से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि उसमें दर्ज नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, विषयवार अंक और फोटो सहित सभी विवरण सही हैं।













Be First to Comment