Press "Enter" to skip to content

BREAKING. मुजफ्फरपुर में किसान चौपाल लगा कर मंत्री ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

प्रखंड के कुढ़नी में भाजपा की ओर से शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता भू राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने की। चौपाल में सैकड़ों की संख्या में आये कई किसानों ने भाग लिया। किसानों को जानकारी देते हुए मंत्री ने कहां कि खरीफ सीजन के लिए सभी तरह के बीज प्रखण्ड कृषि विभाग द्वारा शत प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसानों के खाते में अनुदान की राशि सीधे भेजी जाएगी। हम सभी को जैविक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना है।

पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। जैविक खेती के साथ साथ हम खेती में नयी तकनीक जैसे जीरो टिल, ड्रिप सिचाईं तकनीक, श्री विधि आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं। सरकार के द्वारा चलायी जा रही कई योजनाएं जैसे तनावरोधी बिजग्राम, अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, मछली पालन, डेयरी, बागवानी आदि का लाभ किसान लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। मंत्री ने खेतों में फसल अवशेष न जलाने का भी अनुरोध किसानों से किया।

सरकार के द्वारा इच्छुक किसानों के लिए भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से बताया व किसानों को विभाग के साथ सहभागी बन कर नयी कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। मौके पर दर्जनों महिलाओं सहित कई अन्य किसान मौजूद थे।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *