मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गायघाट में बुधकारा क्रिकेट क्लब के सौजन्य से बुधकारा मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन मैच रामपुरा बनाम केवटसा टीम के बीच खेला गया। जहां रामपुरा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रामपुरा की टीम ने निर्धारित ओवर में कुल 126 रन बनाया।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी केवटसा की टीम ने 2 विकेट खोकर ही जीत दर्ज कर लिया। अपने दो विकेट खोकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया।जिसके बाद विजेता टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर राजन बिहारी ने सम्मानित किया।














Be First to Comment