Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में मां और तीन बच्चों की ह’त्या, मारकर नदी में फेंके श’व; 5 दिन पहले हुए थे कि’डनैप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की किडनैप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर बखरी इलाके से बीते 5 दिनों से लापता मां एवं उसके तीन बच्चों के शव गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर शहर में बूढ़ी गंडक नदी से चंदवारा घाट के पास मिले। आशंका है कि हत्या कर शवों को नदी में फेंका गया। सभी शव पंडाल में उपयोग होने वाले पीले कपड़े से बांधे गए थे।

एक साथ 4 शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग चंदवारा घाट पर जुट गए। पुलिस ने पंचनामें के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतकों की पहचान ममता कुमारी (22), पुत्र आदित्य कुमार (6), अंकुश कुमार (4) और कीर्ति कुमारी (2) के रूप में हुई है। ममता के पति कृष्ण मोहन कुमार ने शवों की पहचान की।

पुलिस ने एफएसएल टीम से जांच कराई है। आशंका है कि चारों शवों को बांधकर पुल से नदी में फेंका गया। जो बहते हुए चंदवारा घाट के पास किनारे आ गए। कृष्ण मोहन कुमार ऑटो चलाता है। वह पत्नी और बच्चों समेत किराए के मकान में अहियापुर के बखरी सिपाहपुर मोहल्ला में रहता था।

10 जनवरी से लापता थे सभी

कृष्ण मोहन ने अपनी पत्नी और बच्चों की लापता होने के बाद बीते 12 जनवरी को अहियापुर थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि 10 जनवरी की शाम करीब 3:00 बजे उसकी पत्नी और बच्चे मार्केटिंग की बात बताकर घर से निकले थे। उस समय कृष्ण मोहन ऑटो चलाने जीरोमाइल गया हुआ था। शाम 6:00 बजे जब वह वापस आया तो पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे।

किडनैपिंग का आया था फोन

पूछने पर सलहज ने कहा कि ममता बच्चों के साथ बाजार गई है। रात तक जब वापस नहीं आए तो अगली सुबह कृष्ण मोहन ने अहियापुर थाने में सूचना दी। इस बीच ममता और बच्चों को तलाशने के लिए तमाम नाते रिश्तेदार के यहां पता लगाया गया।इस बीच 12 जनवरी की सुबह कृष्ण मोहन के मोबाइल पर दो अज्ञात नंबर से संदिग्ध कॉल आई। कॉल उठाने पर बात नहीं हुई। तब कृष्ण मोहन ने अपने सलहज से उक्त नंबर पर बात करवाई। कॉल करने वाले ने बताया कि ममता और बच्चे को उसने किडनैप किया है। पुलिस केस कराने पर सभी की हत्या कर देने की धमकी भी दी।

पुलिस में दर्ज कराई थी एफआईआर

कृष्ण मोहन ने दोनों मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताए और पत्नी एवं बच्चों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने एफआईआर दर्ज करते हुए दारोगा मिथुन कुमार को सौंप। दारोगा ने अब तक अपहर्ता के मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी नहीं निकलवाई, इस बीच चारों के शव मिल गए। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि लापता ममता कुमारी और उसके बच्चों के शव मिले हैं। शव 24 घंटे पुराने लग रहे हैं। ममता के पति ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। छानबीन की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *