बिहार : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के चूड़ा दही भोज में कई खास तस्वीरें दिखीं। परिवार और पार्टी से उन्हें निकालने वाले लालू यादव बेटे के भोज में पहुंचे और आशीर्वाद दिया। एनडीए के कई नेता भी लालू परिवार के सदस्य के भोज में पहुंचा। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तो नहीं पहुंचे लेकिन मां से संबंधित पत्रकार के एक सवाल पर तेज प्रताप यादव कुछ ऐसा काम कर दिया कि हंसी के फव्वारे फूट पड़े।

14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया। उन्होंने अपने पहले आयोजन में पिता लालू यादव, मां रबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया जिनके खिलाफ विधान सभा चुनाव लड़े। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत कई एनडीए नेता भोज में पहुंचे। पिता लालू तो आए लेकिन मां राबड़ी देवी नहीं आईं।

एक महिला पत्रकार ने जब उनसे पूछ कि पिता का आशीर्वाद मिला, मां भी आएंगी क्या। यह सुनते हींतेज प्रताप ने माहौल बदल दिया। उन्होंने एक शॉल उस पत्रकार को ओढ़ा दिया और कहा कि एक आप भी लीजिए। इस पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

दरअसल भोज के बाद तेज प्रताप गरीब जनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर रहे थे। कुछ मीडिया कर्मी इसका कवरेज कर रहे थे। महिला पत्रकार भी कवर कर रही थीं। उन्होंने आयोजन को लेकर तेज प्रताप से सवाल पूछा। कहा कि बहुत अच्छे से भोज हुआ।

अब ठंड के मौसम में गरीब गुरबों से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर रहे हैं। यह भी कहा कि पिताजी का आशीर्वाद मिला है। जब उनसे पूछा गया कि माताजी भी आएंगी क्या? इससे माहौल थोड़ा अलग हो गया। तेज प्रताप यादव ने तुरंत माहौल चेंज कर दिया। एक शॉल अपने हाथ में उठाया और उस महिला पत्रकार को ओढ़ाकर सम्मानित कर दिया।

तेजस्वी यादव के नहीं पहुंने पर कहा कि उनको जयचंदों ने घेर रखा होगा इसलिए नहीं आए हैं। एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि तेजस्वी यादव अपनी पार्टी का विलय जेजेडी में कर लें। लालू प्रसाद यादव की यही असली पार्टी है।












Be First to Comment