Press "Enter" to skip to content

गर्लफ्रेंड की मां ने कराई शादी, बाप दे रहा था ध’मकी; लव मैरिज कर मारा गया प्रेमी, गो’ली मा’रकर ह’त्या

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बेला थाना क्षेत्र के रोइआही गांव की है। प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। युवक के माता पिता ने आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बेटे की हत्या से परिवार में मातम छा गया है। घटना को लेकर इलाके में कई प्रकार की चर्चा हो रही है।

गर्लफ्रेंड की मां ने कराई शादी, बाप दे रहा था धमकी; लव मैरिज कर मारा गया प्रेमी, गोली मारकर हत्या

भारत-नेपाल सीमा से सटे परिहार प्रखंड के बेला थाना क्षेत्र के धुनियामाटोल मठ के समीप शुक्रवार सुबह युवक अविनाश कुमार (20) का शव मिला। वह रोइआही गांव निवासी वीरेंद्र महतो का पुत्र था। सूचना मिलते ही बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक एवं एक देसी कट्टा बरामद किया है, जिसमें खोखा फंसा हुआ था। पुलिस को घटना स्थल से कुछ लीड भी मिले हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अविनाश गांव की ही एक लड़की से बातचीत करता था। दोनों एक दूससे प्यार करते थे। बेटे ने मां को इसकी जानकारी भी दी थी। यह बताया कि कुछ दिनों पूर्व लड़की की मां ने उसे बुलाकर अपनी पुत्री से जबरन शादी करा दी। शादी करके बेटी को विदा करने के लिए दबाव बना रही थी। दूसरी ओर लड़की के पिता अविनाश को लगातार धमकी दे रहे थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस लड़की और उसके परिजनों से बात करेगी। लड़की के माता पिता को फिालहाल पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लड़के के मोबाइल की भी जांच की रही है। जरूरत पड़ी तो लड़की के मोबाइल को भी खंगाला जाएगा। थानाध्यक्ष ने जल्द से जल्द कांड का उद्भेदन और आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *