Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय: घर से सारा गहना ले भागी लुटेरी दुल्हन, सदमें में युवक ने उ’ठा लिया बड़ा क’दम

बेगूसराय : बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ कथित रूप से लुटेरी दुल्हन की धोखाधड़ी से आहत एक युवक ने बड़ा कदम उठा लिया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरीपुर गांव, वार्ड संख्या-7 की है।

मृतक की पहचान नरहरीपुर गांव निवासी फुचो सिंह के लगभग 21 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि शैलेश कुमार गुजरात में रहकर काम करता था, जहाँ उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गया। इसके बाद करीब तीन महीने पूर्व शैलेश ने गुजरात में ही युवती से शादी रचा ली।

शादी के बाद शैलेश अपनी पत्नी को लेकर बिहार के बेगूसराय जिले स्थित अपने गांव नरहरीपुर आ गया। परिवार वालों ने प्रेम विवाह को स्वीकार करते हुए युवती को अपनी बहू के रूप में घर में रखा। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चलता रहा और युवती ने भी परिवार का भरोसा जीत लिया।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *