Press "Enter" to skip to content

बिहार में दिन-रात सर्दी का सितम, 3 डिग्री और गिरेगा पारा; आगे कैसा रहेगा मौसम

बिहार : कंपकंपाती सर्दी से अभी बिहारवासियों को तीन- चार दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग पटना के मुताबिक अगले चार दिनों में राज्य का न्यूनतम और अगले 24 घंटे में अधिकत तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार हैं। इस कारण रात के साथ दिन के समय भी सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में शीत दिवस के साथ सर्द हवा चलने से ठिठुरन की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बुधवार को राज्य के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में शून्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Bihar Weather: बिहार में दिन-रात सर्दी का सितम, 3 डिग्री और गिरेगा पारा; आगे कैसा रहेगा मौसम

अगले एक हफ्ते के दौरान राज्य के अनेक स्थानों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। राज्य का अधिकतम तापमान 15.2- 20.8 डिग्री, न्यूनतम 4.4-10.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। घने कोहरे के कारण सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 100 मीटर सुबह में पटना, भागलपुर और पूर्णिया में दर्ज की गई।

कोहरे से नौ विमान रद्द, 22 का देरी से परिचालन

पटना। बुधवार को खराब मौसम व ऑपरेशनल कारणों से पटना हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कुल नौ फ्लाइट रद्द कर दी गयी। 22 विमान अपने निर्धारित समय से विलंब से पटना आए और गए। मुंबई-पटना के बीच संचालित 6ई673/6ई5152 और 6ई6549/6ई6550 को हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण रद्द किया गया।

इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली-पटना की फ्लाईट संख्या 6ई2373 को परिचालन कारणों से रद्द किया गया। पटना हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित रही। कुल 22 विमान 30 मिनट से दो घंटे तक की देरी से पटना पहुंचे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *