Press "Enter" to skip to content

बिहार में डबल म’र्डर का खु’लासा: एक श’व खेत में, तो दूसरा जमीन में दफन..न्यू ईयर पार्टी में दोस्तों ने की ह’त्या

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में नए साल की पार्टी मनाने गए दो युवकों की हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मृतकों की पहचान मन्ना महतो और बादल मंडल के रूप में हुई है.

आठ दोस्तों ने की हत्या

मामला सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव का है. 1 जनवरी की रात करीब 9 बजे आठ दोस्तों ने मिलकर न्यू ईयर पार्टी की थी. पार्टी के दौरान किसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दोनों युवकों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.

एक शव खेत में मिला, दूसरा जमीन में दफन

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत के बाद शनिवार को मन्ना महतो का शव गेहूं के खेत में बरामद हुआ. पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने कबूल किया कि बादल मंडल की भी हत्या की गई है और उसका शव छिपाया गया है.

तीन दिन बाद दूसरा शव बरामद

रविवार को पुलिस ने आरोपी छोटू की निशानदेही पर मिल्कीचक गांव के एक बगीचे में गड्ढा खोदकर बादल मंडल का शव बरामद किया. शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसे मिट्टी से ढक दिया गया था.

एक आरोपी गिरफ्तार, आठ पर आरोप

पुलिस ने अनिल कुमार के पुत्र छोटू को गिरफ्तार कर लिया है. कुल आठ दोस्तों पर दोनों युवकों की हत्या का आरोप है. मृतक बादल के भाई गुड्डू ने बताया कि पार्टी में बादल और ऋतिक के बीच विवाद हुआ था, जो बढ़ता चला गया और उसके बाद उनके भाई और उसके दोस्त की हत्या कर दी गई.

एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद सामने आ रहा है, हालांकि सटीक कारण स्पष्ट नहीं है. कुछ और गिरफ्तारियां होने के बाद मामले का पूरा खुलासा होगा.

इलाके में दहशत, पुलिस बल तैनात

दोनों शव बरामद होने से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. लोग पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *