Press "Enter" to skip to content

‘खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास आप हैं..’ सारी कसमों को तोड़कर मां से मिलने पहुंच गए तेजप्रताप यादव

पटना: आज नया साल के साथ-साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन है. हालांकि लालू परिवार इसे बेहद सादगी से मनाता है लेकिन आज का दिन इसलिए खास हो गया, क्योंकि फैमिली से अलग-थलग चल रहे बड़े बेटे तेजप्रताप यादव वहां पहुंच गए. उन्होंने मां के साथ केक काटा और आशीर्वाद लिया.

मां के साथ केक काटा

पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने खुद अपने सोशल मीडिया पर राबड़ी देवी के साथ की तस्वीरें साझा की है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां. आप हमारे परिवार की जान हैं. हर हंसी, हर प्रार्थना, हर उस पल के पीछे की स्थिर सांस जो घर जैसा लगता है. यह जिंदगी जो हम जी रहे हैं गर्मजोशी भरी, अधूरी, प्यार से भरी, आपकी वजह से है. आपने इसे तबतक संभाले रखा, जबतक हमें पता भी नहीं था कि संभाले रखने का क्या मतलब है.’

Tej Pratap Yadav

भावुक पोस्ट में तेजप्रताप यादव ने आगे लिखा, ‘आप मेरी सबसे गहरी प्रेरणा हैं. आपने बिना गिननी के, बिना किसी शर्त के प्यार किया.. और तब भी मजबूती से खड़ी रहीं, जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना भारी था. कहते हैं कि भगवान मां को तब भेजते हैं, जब वह एक साथ हर जगह नहीं हो सकते. हम सभी बहुत ज्यादा खुशकिस्मत हैं, क्योंकि हमारे पास आप हैं.’

परिवार से कम होने लगीं दूरियां?

10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में मां राबड़ी देवी से मुलाकात के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या परिवार से दूरियां खत्म हो रही है? क्या तेजप्रताप आने वाले दिनों में एक बार फिर से पार्टी और परिवार में वापसी करेंगे.

तेजप्रताप यादव लगातार कहते रहे हैं कि वह बहुत आग निकल चुके हैं. आरजेडी में वापसी के सवाल पर तो उन्होंने भगवदगीता की कसम खाकर कहा था कि कभी पार्टी में वापस नहीं लौटेंगे. हालांकि परिवार में वापसी के सवाल पर वह नरम जरूर दिखे हैं.

क्यों हैं पार्टी-परिवार से बाहर?

असल में पिछले साल 24 मई को तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर शेयर कर बताया था कि वह 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. पहले ही ऐश्वर्या राय के साथ तलाक के मुकदमे का सामना कर रहे तेजप्रताप के इस नए रिश्ते के सामने आने के बाद लालू यादव ने अगले ही दिन (25 मई) को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था. तेजस्वी यादव ने भी पिता के फैसले को सही ठहराया था.

तेजप्रताप ने बनाई नई पार्टी

तेजप्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ का ऐलान किया और कई सीटों पर उम्मीदवार उतारा लेकिन पार्टी का खाता तक नहीं खुला. वह खुद भी वैशाली जिले की महुआ सीट से हार गए.

बिहार की पहली महिला सीएम हैं राबड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज 67 साल की हो गईं हैं. उनका जन्म 1 जनवरी 1959 को गोपालगंज जिले में हुआ था. 1973 में उनकी शादी आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से हुई थी. उनकी 9 संतान हैं, जिनमें 7 बेटियां और 2 बेटे हैं. 1997 से 2005 तक वह राज्य की मुख्यमंत्री रहीं. राबड़ी देवी बिहार की पहली और एकमात्र महिला सीएम हैं. फिलहाल वह बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *