Press "Enter" to skip to content

पटना महावीर मंदिर के लिए 3 किमी लंबी कतार, 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार

पटना: बिहार में नए साल के पहले दिन राजधानी पटना के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. भीषण ठंड के बावजूद लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

महावीर मंदिर में 3 किमी लंबी कतार

पटना जंक्शन के निकट स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में भक्तों की सबसे लंबी कतार देखी गई. सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई, जो 3 किलोमीटर से अधिक लंबी हो गई। हनुमान जी के दर्शन के लिए लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं.

सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं. ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाए गए हैं. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं. मीठापुर गोलंबर से महावीर मंदिर तक बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में केवल पैदल आवागमन संभव है. वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है.

अन्य मंदिरों में भी जनसैलाब

महावीर मंदिर के अलावा इस्कॉन मंदिर, बांस घाट काली मंदिर, दरभंगा हाउस काली मंदिर और बेली रोड स्थित राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ है. बेली रोड पर लंबी कतारें लगी हुई हैं. प्रशासन यहां भी पूरी तरह मुस्तैद है.

आस्था के आगे ठंड फेल

भीषण ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ. लोग लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. कई श्रद्धालु रात से ही मंदिर परिसर में डेरा जमाए हुए हैं.

नववर्ष पर 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार

पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए खास इंतजाम किये गये हैं. इस बार लगभग 3 लाख भक्तों के आने का अनुमान है, जिसे देखते हु 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया गया है. करीब 180 कारीगरों ने दिन-रात मिलकर ये नैवेद्यम तैयार किया है. वहीं पटना में नए साल का पहला दिन आस्था और भक्ति के रंग में रंगा हुआ है. भक्त भगवान के दर्शन कर नए साल की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *