Press "Enter" to skip to content

लापता अरुण भारती ! चिराग पासवान के जीजा को लेकर जमुई में लगा गजब का पोस्टर, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती लापता हैं। ऐसा हम नहीं जमुई की जनता कह रही है। जमुई की जनता तो सांसद साहब को खोजने के लिए अब लापता का पोस्टर भी चस्पा दी है। ग्रामीणों ने जगह जगह पर पोस्टर लगाया है। जमुई सांसद की खोज जमुई में शुरु हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से सांसद साहब लापता हैं।

अरुण भारती लापता? 

दरअसल, लोकसभा चुनाव हुए दो साल होने को है पर जमुई क़े सांसद अरुण भारती लगभग इन 2 सालों में गिने चुने दिनों क़े लिए ही यहाँ पधारे हैं। यहाँ तक की पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भी महज 1 दिन वो भी 1 घंटे क़े लिए आये थे। एबीवीपी जमुई क़े नगर मंत्री अभिनय दुबे ने आज जमुई क़े कई जगह पर अरुण भारती का लापता पोस्टर चिपकाते हुए बताया कि वो क्या जमुई का विकास करेंगे? जिन्होंने जमुई को पहचानने से इंकार कर दिया है।

जमुई की जनता में भारी आक्रोश 

चुनाव क़े समय लंबे लंबे वादे किए थे कि चुनाव क़े बाद घर जमुई में ही जमीन लेकर बनायेंगे और ज़ब जमुई ने बेटा बनाकर अपनाया तो 2 सालों में महज दो से चार बार ही जमुई आये हैं। यहाँ तक कि उनके ही पार्टी क़े कार्यकर्ता टॉर्च लेकर उन्हें ढूंढ रहे हैं। इतना ही नहीं जमुई के लोगों ने बताया की उनके ही पार्टी क़े सारे सांसद अपने अपने क्षेत्र में नजर आते हैं पर जमुई क़े सांसद केंद्र से सरकार चलाते हैं और उनके व्यवहार से लगता है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नहीं बल्कि अरुण भारती खुद हैं। इसलिए लगातार क्षेत्र से गायब है।

कहां हैं चिराग के जीजा 

बहरहाल जनता सांसद के इस व्यवहार से बहुत नाराज़ है और यह विरोध यहीं रुकने वाला नहीं है। लोगों ने साफ तौर से अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा है कि जल्द सांसद जनता के बीच आए और उनकी समस्याओं का निराकरण करें नहीं तो जल्द ही उनका पुतला दहन भी किया जायेगा।

दबी जुबान से खुद उनके कार्यकर्ता भी इनकी इस कार्यशैली का विरोध करते है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अब जमुई सांसद अरुण भारती अपने कुम्भकरणी निंद्रा से जागेंगे या फिर उनका रवैया जनता के प्रति उदासीन ही बना रहेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *