Press "Enter" to skip to content

बिहार की महिलाओं के लिए आखिरी मौका:10 हजार रुपए पाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे भरे फॉर्म

बिहार : बिहार की लाखों महिलाओं के लिए अहम खबर है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली 10 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 31 दिसंबर है। यदि महिलाओं को अपना रोजगार शुरु करना हो तो वो आज शाम तक आवेदन कर पाएंगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 के बाद इस योजना के लिए कोई भी नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में महिलाओं के लिए आज आखिरी मौका है।

सीएम नीतीश

आज से बंद होगा आवेदन की प्रक्रिया 

सरकार के अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यही कारण है कि इसे बिहार की सबसे सफल योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। जिन महिलाओं ने अब तक आवेदन नहीं किया है और उनके खाते में योजना की राशि नहीं पहुंची है, उनके पास अब सीमित समय ही बचा है।

प्रशासन ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक जिन महिलाओं के आवेदन जमा हो जाएंगे, उन पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लेकिन तय समयसीमा के बाद योजना का पोर्टल और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया दोनों बंद कर दी जाएंगी। योजना का दायरा काफी बढ़ जाने के कारण यह फैसला लिया गया है।

जीविका समूह से जुड़ना अनिवार्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना अनिवार्य है। बिना जीविका समूह की सदस्यता के इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपने नजदीकी ग्राम संगठन में जाकर आवेदन कर सकती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों की महिलाएं जीविका की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता की शर्तें और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सेक्शन में उपलब्ध है। प्रशासन ने महिलाओं से समय रहते सही जानकारी के साथ आवेदन करने की अपील की है।

18 तरह के रोजगार विकल्प

महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना के तहत 18 तरह के व्यवसाय विकल्प तय किए हैं। इनमें छोटे व्यापार, सेवा आधारित कार्य और घरेलू स्तर पर शुरू होने वाले रोजगार शामिल हैं। महिलाएं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन कर सकती हैं।

सरकार का कहना है कि इस शुरुआती आर्थिक मदद से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और परिवार की आय में योगदान दे सकेंगी। ऐसे में जो महिलाएं अब तक आवेदन से वंचित हैं, उनके लिए 31 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन करने का यह अंतिम मौका है। वहीं जो जो महिलाएं 10 हजार से अपना रोजगार शुरु करेंगे उन्हें 2 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *