सासाराम: बिहार के रोहतास में आपराधिक तत्वों ने दुकान के बाहर गोलीबारी की है. समोसे को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया. इस दौरान मारपीट भी की गई है. जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं. हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है. मामला कोचस इलाके का है.

समोसा के लिए बवाल
बताया जाता है कि अमैसी डिहरा गांव में उधार में समोसा नहीं देने पर दुकानदार और उसके परिजन के साथ मारपीट की गई. साथ ही गोलीबारी की भी खबर सामने आ रही है. इस मारपीट में 6 से अधिक लोगों को चोट लगी है. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है.

महिला समेत कई घायल
पीड़ित दुकानदार के परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र यादव और अन्य लोगों ने उधार में समोसे मांगे थे. जब हमने मना किया तो वे लोग भड़क गए और अपने साथियों के साथ हमला कर दिया. इस हमले में अभिमन्यु चौहान और परिवार की कई महिलाएं घायल हुई हैं. सभी घायलों को नजदीक के पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

क्या बोले थानाध्यक्ष?
वहीं, इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. दोनों पक्षों से कुल 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.














Be First to Comment