Press "Enter" to skip to content

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 1 जनवरी तक बंद हुआ सभी स्कूल, कड़ाके की ठंड के बीच जिला प्रशासन का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर: बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए लगातार स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब मुजफ्फरपुर जिले में 1 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। रविवार को इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए। यह आदेश सरकारी, निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा।

इससे पहले ठंड को देखते हुए 28 दिसंबर तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद किए गए थे, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। लेकिन लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए अब जिले के सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने बताया कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।

इधर, जिले में बर्फीली पछुआ हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 13.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अत्यंत आवश्यक होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर आवाजाही कम रही और सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति घट गई।

मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भी शीत दिवस की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो जिले में अभी भी जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण तेज पछुआ हवा चलती रहेगी और हिमालय से आने वाली बर्फीली हवा के चलते अधिकांश समय मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है।

आने वाले दिनों में तापमान में एक डिग्री और गिरावट की आशंका है और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है। फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *