Press "Enter" to skip to content

बिहार के 38 जिलों में भयंकर ठंड, पटना में कांप रहे लोग, अगले 72 घंटे भारी

पटना: बिहार में सर्दी लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. कोहरे के कारण प्रदेश के कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य है. ऐसे में बर्फीली पछुआ हवा और गिरता हुआ तापमान के कारण लोग ठिठुरते नजर आ रहे है.

Cold Day Alert in Bihar

बिहार में शीतलहर, अगले 72 घंटे भारी

इस बीच, आईएमडी ने शनिवार को पूरे प्रदेश यानी सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी. कई जिलों में घना कोहरा रहेगा. 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

इन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

वहीं, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया ह. इन जिलों सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय जिले के कुछ स्थानों में अगले तीन घंटे के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

शुक्रवार को सबौर.. प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान

बिहार के सभी जिले शीतलहर की चपेट में है. पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया है. शुक्रवार को गयाजी, जहानाबाद, वाल्मीकिनगर का तापमान 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबौर 7.4 डिग्री और पटना प्रदेश का सबसे ठंडा रहा.

बिहार में शीतलहर का अलर्ट, इन जिलों के स्कूल बंद

राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन ने 30 दिसंबर तक 8वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए है. वहीं नालंदा में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10वीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है.

ठंड से बचाव के उपाय

वहीं बढ़ती ठंड को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि, जिस तरह की ठंड पड़ रही हो. उस ठंड से बचाव के लिए एक ही उपाय है कि सावधानी बरतें.

  • गर्म कपड़ा के साथ बहुत ज़्यादा ज़रूरी हो तो घर से बाहर निकलें.
  • बाइक चालक बिना टोपी जैकेट व जूता पहनकर ही बाहर निकलें.
  • घरों में गुनगुना पानी पीने में इस्तेमाल करें.
  • इसके अलावा ब्लोअर या रूम हीटर का ज्यादा उपयोग करने से बचें. इसके इस्तेमाल के तुरंत बाद कमरे से बाहर न निकलें..
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *