मुजफ्फरपुर : एम एस केशरी पब्लिकेशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरपुर साहित्यिक महोत्सव के अंतर्गत भव्य कवि सम्मेलन का सफल आयोजन DIET Teacher Training, रामबाग, मुजफ्फरपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

जहां दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि उपमेयर डॉ. मोनालिसा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अनामिका, संरक्षिका संध्या देवी, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार एवं विशिष्ट अतिथि योगेंद्र सिंह गंभीर द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका मुस्कान केशरी ने स्वागत भाषण देते हुए साहित्य को समाज का दर्पण बताया। इसके उपरांत गणेश वंदना, मंचासीन अतिथियों का सम्मान एवं चयनित आमंत्रित कवियों का विशेष सम्मान किया गया।


दोपहर बाद आयोजित कवि सम्मेलन में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी एवं बेगूसराय से आए 12 आमंत्रित कवियों एवं कवयित्रियों ने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख रूप से स्वेता मौर्य, सुजाता शर्मा, भावना भूषण, कोमल कुमारी, गुनगुन कुमारी, डॉ. फैज शाकिर, चांद कुमार एवं अवनीश कुमार की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी कवियों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया। साहित्य प्रेमियों की भारी उपस्थिति के बीच यह आयोजन पूरी तरह सफल और यादगार रहा।








Be First to Comment