जमुई: सूरज मांझी जमीन पर घायल पड़ा था. सिर से खून आ रहे थे. जल्दी अस्पताल पहुंचया जाता तो कुछ भी हो सकता था. आज सूरज मांझी सुरक्षित है और जमुई पुलिस को धन्यवाद कर रहा है. गांव के लोग पुलिस की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं.
क्या है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला झाझा थाना क्षेत्र के ढिबा गांव का है. मंगलवार की देर रात दो पक्षों में पहले कहासुनी. कहासुनी की यह घटना हिंसक रूप ले ली. एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सूरज मांझी और हेमन मांझी घायल हो गए.

कंधे पर उठाकर ले गए अस्पताल
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सूरज मांझी गंभीर रूप से घायल है. जमीन पर पड़ा हुआ है. सिर से काफी खून आ रहा है. जिस जगह घटना हुई, वह सड़क से काफी दूर था. पुलिस की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पायी. घायल को अस्पताल ले जाना जरूरी थी. इतने में कोई सुविधा नहीं देख डायल 112 के जवान दीपक कुमार कंधे पर उठाकर लेकर चल दिए.

पुलिस जवान की तारीफ
करीब 500 मीटर चलने के बाद जवान ने जख्मी को पुलिस की गाड़ी में रखा और उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. सूरज मांझी के साथ हेमन मांझी का भी इलाज किया गया. जवान के इस मानवता की तारीफ जमुई एसपी ने भी की. जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने भी इस वीडियो को शेयर कर पुलिस पदाधिकारी को शाबाशी दी. उन्होंने बताया कि सूरज मांझी बुरी तरह घायल था. कर्मी ने बिना समय गंवाए उसे अस्पताल पहुंचाया. यह काबिले तारीफ है.
इलाज के बाद दोनों से पूछताछ
इधर, दोनों को इलाज के बाद थाना लाया गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, इसी घटना में दोनों घायल हो गया था. दोनों का इलाज करा दिया गया है.
शराब के नशे में मारपीट
घटना के संबंध में घायल के साले सुनील मांझी ने बताया कि गांव का ही हेमन मांझी शराब के नशे में धुत था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया. हेमन मांझी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी, ईंट और पत्थर से हमला कर दिया था.
Be First to Comment