बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं। सीएम नीतीश एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। साथ ही जारी विकास योजनाओं की समीक्षा भी सीएम के द्वारा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को सीएम नीतीश पटना से गया जी के लिए रवाना हुए। गया में वे बिहार के विकास मॉडल और चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

गयाजी में सीएम नीतीश करेंगे बैठक
जानकारी अनुसार इस बैठक में कई जिलों के जिलाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। गयाजी में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। बैठक में जिलेवार विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को लेकर व्यापक चर्चा होगी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव सहित बिहार सरकार के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सरकार के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य राज्य में विकास के प्रभावी मॉडल को और मजबूत करना तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए जाने की भी संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।














Be First to Comment