Press "Enter" to skip to content

बॉडी बना रहे तेज प्रताप; जिम में बहा रहे पसीना; वर्कआउट का वीडियो हुआ वायरल

पटना : कभी बयानों से, कभी विवादों से और कभी अपने अंदाज से चर्चा में रहने वाले लालू यादव के बेटे तेज प्रताप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप का जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अलग अंदाज में नजर आ रहे है। जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं।

हाल ही में तेज प्रताप ने टीवाई ब्लॉग यूट्यूब चैनल शुरू किया है। जिसके 100k Subscribers पूरे हो जाने पर अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया था। केक काटकर अपनी टीम के साथ जश्न भी मनाया था। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है।

एक्स पर राधिका पॉडकास्ट 2.0 की ओर से एक पोस्ट किया गया है। जिसमें तेज प्रताप यादव का वीडियो भी है। उस वीडियो में वे जिम में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में लिखा गया है कि तेजप्रताप यादव- ऑल-राउंडर 2.0। कभी बांसुरी बजाते दिखे तो कभी गिटार पर माहौल बना दिया और अब सीधा जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं वो भी धुरंधर मूवी के गाने पर। एक बात तय है तेजप्रताप यादव राजनीति करें या जिम, ट्रेंड में तो रहेंगे ही।

तेज प्रताप के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं। किसी ने लिखा- नीला फूल येलो फूल तेजू भैया ब्यूटीफुल, एक यूजर्स ने लिखा- नेता जी चाहे कुछ भी करें ट्रेंड में रहना इनकी फुल-टाइम नौकरी है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इनका तो अलग ही चलता रहता है। पता नहीं क्या करके मांगेंगे यह? आपको बता दें इस पोस्ट के वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। 29 लोगों ने कमेंट्स किया है। 24 ने रिपोस्ट किया है। 111 लाइक मिले हैं।

आपको बता दें राजद से 6 साल के लिए निष्कासित चल रहे तेज प्रताप ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है। महुआ विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा वे तीसरे नंबर पर रहे। चुनाव नतीजों के कुछ दिन बाद तेज प्रताप ब्लॉगिंग पर लौट आए, यूट्यूब चैनल बनाया है। जिसके काफी समर्थन मिल रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *