Press "Enter" to skip to content

बिहार के इस विधानसभा में फर्जी मतदान का मामला BJP ने लोकसभा में उठाया, प्रत्याशी भी पहुंचे हाईकोर्ट

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भी पूर्वी चंपारण का ढाका विधानसभा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यहां हुए कथित फर्जी मतदान का मुद्दा अब लोकसभा तक पहुंच गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में ढाका विधानसभा में बड़े पैमाने पर हुई फर्जी वोटिंग का मामला उठाया।

उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि ढाका विधानसभा में बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से मतदान किया गया। कई ऐसे मतदाताओं के नाम पर वोट डाल दिए गए, जो मतदान के दिन विदेश में थे। इसके अलावा, कई मृत मतदाताओं के नाम पर भी वोटिंग की गई।

कुछ मतदाता ऐसे भी पाए गए जिनके पास दो अलग-अलग इपिक नंबर थे और उन्होंने दो बार मतदान कर दिया। बताया गया कि ये सभी फर्जी मतदान मुख्य रूप से उन बूथों पर हुए, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है और जहां एक पार्टी के पोलिंग एजेंट केवल औपचारिक रूप से मौजूद थे।

ढाका विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल माना जाता है, जहां कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 3,35,000 है। यहां से राजद के फैसल रहमान ने भाजपा के पूर्व विधायक पवन जयसवाल को 178 वोटों से मामूली अंतर से हराया था। भाजपा प्रत्याशी पवन जयसवाल ने बताया कि उन्होंने फर्जी मतदान के इन मामलों को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

भाजपा उम्मीदवार के चार प्रमुख आरोप

  • 298 ऐसे मतदाताओं के नाम पर वोट डाले गए, जो मतदान के दिन विदेश में थे।
  • 47 मृत मतदाताओं के नाम पर वोटिंग की गई।
  • 41 मतदाताओं ने दो अलग-अलग स्थानों से मतदान किया।
  • 1057 ऐसे मतदाता थे, जो राज्य से बाहर थे, लेकिन उनके नाम पर भी फर्जी वोटिंग कर दी गई।
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *