Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में RJD नेता को भू’न डाला, सीने में मारी ती’न गो’ली

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के रामहरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के पास हत्या की गई है. सोमवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने RJD युवा मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष मंटू साह (35) की गोली मारकर हत्या कर दी.

मुजफ्फरपुर में RJD नेता की हत्या

सीने में तीन गोलियां लगने से मंटू साह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में शव उठाने से इंकार कर दिया. करीब 4 घंटे तक पुलिस ने समझाया, तब जाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मौके से 3 खोखे बरामद किए गए हैं.

RJD LEADER SHOT DEAD IN MUZAFFARPUR

दोस्त पर उठायी जा रही उंगली

मृतक मंटू साह धर्मपुर निवासी था और ठेकेदारी का काम करता था. परिजनों ने उसके दोस्त रमेश राय पर हत्या का शक जताया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रमेश ने ही हत्या की साजिश रची है. इधर पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुट गई है. हालांकि अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

घात लगाए अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह रमेश ही बाइक से मंटू को घर से बुलाकर ले गया था. इसके बाद करीब 3 किमी दूर अस्तलाकपुर गांव में पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने मंटू को घेरकर गोली मार दी. परिजन सवाल उठा रहे हैं कि यदि लूट या आपसी विवाद का मामला होता तो रमेश को क्यों नहीं मारा गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *