मुजफ्फरपुर : 33 वीं अखिल भारतीय चतुर्भुज मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मैच में हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता ने यूथ एकेडमी बीरगंज को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर दिया। रविवार को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 33 वीं अखिल भारतीय चतुर्भुज मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का चौथा मैच हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता एवं यूथ एकेडमी बीरगंज के बीच खेला गया।



मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी विजय कुमार ने नंदकिशोर आर्य टूर्नामेंट अध्यक्ष, अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, राणा कर्मकार टूर्नामेंट सचिव , राजेश कुमार, अशोक कुमार सिन्हा ,


असगर हुसैन,राज भूषण श्रीवास्तव , विनोद कुमार चौधरी, एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मैच काफी उतार एवं चढ़ाओ वाला रहा। दोनों ही टीमें काफी तेज एवं आक्रामक खेल का प्रदर्शन किए लेकिन खेल के 17 वें मिनट में यूथ एकेडमी बीरगंज के जर्सी नंबर 10 आकाश पासवान के द्वारा अपनी टीम के लिए गोलकर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए।


इसके पश्चात हावड़ा यूनियन क्लब के द्वारा पलट वार किया गया और खेल के 24 मिनट में जर्सी नंबर 2 उज्जवल बाउरी के द्वारा गोल कर स्कोर एक एक से बराबरी कर दिया गया इसके बाद पुनःहावड़ा यूनियन क्लब के जर्सी नंबर 22 अभिजीत दास के द्वारा खेल के 38 मिनट में गोल कर स्कोर एक के मुकाबले दो गोल कर दिया गया। मध्यांतर तक हावड़ा यूनियन क्लब एक के मुकाबले दो गोल से आगे थी।


मध्यांतर के पश्चात दोनों ही टीमों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता हावड़ा यूनियन क्लब के जर्सी नंबर 10 जय कर्मकार ने खेल के 67 में मिनट में अपनी टीम के लिए गोल कर बढ़त एक के मुकाबले तीन गोल कर दिया गया।



खेल के 79 में मिनट में यूथ एकेडमी बीरगंज के जर्सी नंबर 22 जीसस सैकिया में अपने टीम के लिए गोल किया और स्कोर दो के मुकाबले तीन गोल कर दिया।खेल के समाप्ति पश्चात हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता ने यूथ इलेवन बीरगंज को दो के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर दिया।


इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के द्वारा हावड़ा यूनियन क्लब के जर्सी नंबर 22 अभिजीत दास को मैच में बेस्ट 22 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मैच में निर्णायक के रूप में दीपक कुमार एवं सहायक निर्णायक के रूप में मनीष कुमार राहुल कुमार तथा चौथे निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।


टूर्नामेंट सचिव राणा कर्मकार ने बताया कि 08 दिसंबर को टूर्नामेंट का अगला मैच स्पॉटिंग क्लब चक्रधरपुर एवं यूथ अकादमी क्लब बीरगंज (नेपाल) के बीच खेला जाएगा।







Be First to Comment