Press "Enter" to skip to content

बिहार में स्कूल जा रही छात्राओं पर हा’ईटेंशन तार गिरा, एक की मौ’त, तीन घा’यल

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना घटी. स्कूल जा रही छात्राओं के ऊपर हाईटेंशन तार गिर गया. जिससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं.

ट्रक के टक्कर से खंभे का तार टूटकर गिरा

घटना बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर टोला के पास हुई, जो मुजफ्फरपुर-वैशाली की सीमा पर स्थित है. जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह गांव की करीब आधा दर्जन छात्राएं स्कूल जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे का तार टूटकर सीधे छात्राओं पर गिर पड़ा.

एक की मौत, तीन घायल

करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया. हादसे में सुबोध पासवान की पुत्री विंध्यांचली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रितिका कुमारी, अंशु कुमारी और दिव्या कुमारी झुलस गईं और घायल हो गईं. सभी को सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रशासन के खिलाफ गुस्सा

मृत छात्रा के घर में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों और जर्जर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुधार की मांग की है. घटना की सूचना पर सरैया थाना पुलिस के साथ वैशाली जिले की बेलसर थाना टीम भी मौके पर पहुंची. सरैया थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने हादसे की पुष्टि की.

बिहार में अक्सर ही तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है. कई बार इसकी वजह से लोगों की जान भी जाती है. पर, चालक इससे कोई सबक नहीं लेते. तभी हादसों को फिर से दावत दी जाती है.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *