Press "Enter" to skip to content

‘बिहार में EVM में चोरी, पटना के मौर्या होटल में खेल..’ RJD ने किया बड़ा खुलासा

पटना: बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद राजद नेताओं ने सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि बिहार में ईवीएम में चोरी की गयी है. पटना के मौर्या होटल में सारा खेल किया गया है. इसमें कई मंत्री शामिल हैं, जिनके खिलाफ सबूत जुटाया जा रहा है. इसके बाद राजद लड़ाई लड़ेगी.

महागठबंधन की करारी हार

दरअसल, बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई. मात्र 35 सीटों पर जीत मिली, जिसमें राजद को 25 सीट मिली. जबकि पिछले साल राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. रिजल्ट के बाद सोमवार शाम पटना में राजद विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें हार के कारणों की समीक्षा की गयी. राजद नेताओं ने बताया कि इसमें सामने आया कि ईवीएम में चोरी हुई है.

EVM के माध्यम से वोट की चोरी

राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि EVM के माध्यम से वोट की चोरी की गई. सभी लोग जान रहे हैं कि पटना के मौर्या होटल में बैठकर किस नेता ने क्या-क्या काम किया है? EVM में वोट को मैनेज किया गया इसीलिए राजद की हार हुई है. अपने विधानसभा क्षेत्र मनेर में जीत के मार्जिन पर सवाल उठाते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि वहां भी साजिश की गयी.

‘सामान्य चुनाव नहीं था’

पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बैठक में पार्टी के नेता के रूप में तेजस्वी यादव का चयन किया गया. पार्टी के वरिष्ठ नेता और उजियारपुर से विधायक आलोक मेहता ने बताया कि इस बार का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं था. किसी को विश्वास नहीं था कि इस तरीके का परिणाम आएगा.

प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

आलोक मेहता ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में प्रशासन का जो रुख था वह सही नहीं था. प्रशासन की जो कार्यशैली थी वह लग रहा था कि कहीं ना कहीं से गाइड हो रहा है. चुनाव परिणाम को लेकर जिस तरीके से काम हुआ है, वह बहुत ही शातिराणा तरीके से किया गया है. जिसको लेकर पता किया जा रहा है.

तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष

सोमवार की शाम विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव को फिर से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना गया. इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं.

महागठबंधन को कुल 35 सीटों पर जीत

बिहार में महागठबंधन को कुल 35 सीटों पर जीत मिली. इसमें राजद 25, कांग्रेस 6, सीपीआई (ML) को 2, सीपीआई (M) और आईआईपी को एक-एक सीटों पर जीत मिली. वहीं बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हुई. कुल 202 सीटों पर एनडीए ने कब्जा जमाया, जिसमें बीजेपी को 89, जदयू को 85, लोजपा रामविलास को 19, हम पार्टी को 5 और आरएलएम को 4 सीटों पर कामयाबी मिली.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *