मुजफ्फरपुर: आज पवित्र गंगा स्नान पर्व पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा में स्नान करने से मन, वचन और कर्म पवित्र हो जाते हैं तथा जीवन के सभी पाप धुल जाते हैं।



इसी पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर के संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए एनडीआरएफ की टीम और मानव संगम घाट सेवा दल परिवार के वॉलिंटियर्स पूरी तत्परता से तैनात रहे।

घाट परिसर में लगे भव्य मेले ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया- जगह-जगह मिठाई, जलेबी, समोसा, झूले और बच्चों के मनोरंजन के स्टॉल सजे रहे, जो पूरे क्षेत्र को आकर्षक बना रहे थे।


श्रद्धालुओं ने मां गंगा की प्रतिमा की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, जबकि वातावरण “हर हर गंगे, जय मां गंगे!” के जयकारों से गूंज उठा।







Be First to Comment