Press "Enter" to skip to content

बिहार के वि’भिन्न जेलों में ए’क साथ छापे’मारी, कैदि’यों में हड़कंप, जहाना’बाद जेल मिले मोबा’इल

बिहार के विभिन्न जेलों में मंगलवार की सुबह छापेमारी की गई। बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच कारा महानिदेशक के निर्देश पर पूरे प्रदेश के जेलों में छापेमारी की गई। मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद और सुपौल छोड़कर अन्य जगहों पर नहीं मिले कोई आपत्तिजनक सामान। जहानाबाद जिले के काको स्थित मंडल कारा में मंगलवार की सुबह तलाशी अभियान अभियान में पांच मोबाइल और चार्जर बरामद किया गया। कारा महानिदेशक के निर्देश पर छापेमारी दल में डीएम नवीन कुमार, एसपी मीनु कुमारी, एसडीएम, एसडीपीओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

सुपौल मंडल कारा में छापा, मोबाइल चार्जर और 3600 रुपया नगद बरामद
सुपौल मंडलकारा में मंगलवार अहले सुबह को डीएम महेन्द्र कुमार और एसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में छपेमारी की गयी। इस दौरान जेल के सभी वार्डों की बारी- बारी से तलाशी की गयी। छापामारी के दौरान मोबाइल चार्जर और 3600 रुपया नगद बरामद किया गया। इसके अलावा किसी भी वार्ड या बंदी के पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। एसपी ने बताया कि एक अहले सुबह साढ़े 3 बजे से 6 बजे तक पांच अलग-अलग टीम बनाकर अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया। इसमें छह दर्जन से अधिक महिला और पुलिस जवान थे। अचानक पड़े छापा से बंदियों में हड़कंप रही। अधिकारियों ने जेल हॉस्पिटल भी घूमे और वहां भर्ती छह मरीजों के बारी में जेल उपाधीक्षक रामानुज कुमार से जानकारी ली। इसके बाद सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। खासकर जेल दीवार की ऊँचीकरण, सीसीटीवी कैमरा और कारापाल के बारे में पूछताछ की। मौके पर सदर एसडीएम मनीष कुमार, एसडीपीओ कुमार इन्द्रप्र’काश, एएस’डीएम अंनत कुमार सहित अन्य पदा’धिकारी मौजूद थे।

– किशनगंज मंडल कारा परिसर में डीएम डॉ आदित्य प्रकाश व एसपी कुमार आशीष के नेतृत्व में छापेमारी। छा’पेमारी अभि’यान में एसडीएम, एसडीपीओ सहित दर्जनों पुलिस कर्मी भी मौजूद। छापे’मारी अभियान में किसी प्रकार की आपत्ति’जनक सामग्री ब’रामद नहीं हुई।

– गया के सेंट्रल जेल में छापे’मारी दल में डीएम, एसए’सपी, एस’डीओ व अन्य अधिकारी शामिल थे। कोई आपत्ति’जनक सामान बरामद नहीं

– अररिया में जिला’धिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अगवाई में पु’लिस, प्रशासनिक अधि’कारियों व पुलिस बल ने मंगलवार की अहले सुबह अररिया जेल में छापे’मारी की। करीब 40 मिनट तक चली छापे’मारी में जेल के हर वार्ड की सघन जांच की गई। छा’पेमारी में कोई भी आपत्ति’जनक सामान बरामद नहीं होने की बात अधि’कारियों ने कही।

– सहरसा में अहले सुबह मंडल कारा में छा’पेमारी की गई। इस दौरान नहीं मिला आपत्ति’जनक सामान। डीएम और एसपी के नेतृत्व में हुई छापे’मारी। करीब डेढ़ घंटे तक चला सघन तलाशी अभि’यान।

– बांका जेल में अहले सु’बह हुई छापे’मारी में नहीं मिला कुछ आपत्ति’जनक सामान। एसडीओ एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई छापे’मारी। करीब 2 घंटे तक हुई छापे’मारी।

– जमुई के मंडल कारा में भी अहले सुबह की गई छापे’मारी। छापे’मारी में नहीं मिला कोई आपत्ति’जनक सामान। एसपी, डीडीसी और एसडीएम के नेतृत्व में की गई थी छा’पेमारी।

– खगड़िया मंडलकारा में की गई छा’पेमारी में नहीं मिला आपत्ति’जनक कोई सामान। डीएम ने किया छा’पेमारी के नेतृत्व।

– उधर गया सेंट्रल जेल में भी डीएम, एसएसपी, एसडीओ और अन्य अधिकारियों के ने’तृत्व में छा’पेमारी की गई। कोई आपत्ति’जनक सामान बरामद नहीं।

– सी’वान और हाजीपुर मंडल कारा में भी छापे’मारी की गई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *