प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से देश के किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भागलपुर जिले को कई सौगात भी देंगे। पीएम मोदी भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट, कहलगांव में विक्रमशिला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के सपने को साकार करेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ये परियोजनाएं भागलपुर को विकास का नया आयाम देंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर आमलोगों में काफी उत्साह है। भागलपुर सहित कई जिलों के लोग इसमें शामिल होंगे।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को भागलपुर पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से भागलपुर सहित आसपास के लोगों को हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों की सालों से एयरपोर्ट की मांग रही है और सरकार ने इस पर गंभीरता से विचार किया है।
उन्होंने कहा कि भागलपुर से रेल और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी को केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में काफी सुदृढ़ किया है। भागलपुर को राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत, हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की सुविधा मिल रही है। आने वाले दिनों में ये सुविधाएं और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर को अगले कुछ दिनों में फोरलेन की सुविधा मिल जाएगी। यहां से कहीं भी आना-जाना मुश्किल नहीं होगा। जब कनेक्टिविटी आसान होगी तो भागलपुर का सामाजिक, व्यापारिक सहित हर दृष्टिकोण से विकास निश्चित है। इसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिहाज से बड़ा कदम है। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार के स्तर से ही हर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब प्रधानमंत्री अपने दौरे पर इसकी सौगात यहां के लोगों को देंगे। उसी तरह पीरपैंती में बनने वाले थर्मल पावर स्टेशन से इस क्षेत्र में औद्योगकि विकास को गति मिलेगी। लोगों को रोजगार मिलेगा।

एयरपोर्ट, थर्मल पावर प्लांट, सेंट्रल यूनिवर्सिटी; पीएम मोदी भागलपुर को देंगे कई सौगात
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- आपसी रंजिश में घर में घुसकर वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
- बिहार में 10 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए पदाधिकारी गिरफ्तार
- प्रताड़ना की शिकार महिला को घर से छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर घर के लोगों ने कर दिया हमला
- गांव में था शादी का माहौल, इसी बीच हो गया दुखद हादसा, मच गया कोहराम
- दामाद के घर में सो रही सास पर धारदार हथियार से हमला
More from NewsMore posts in News »

More from PATNAMore posts in PATNA »
- सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित
- बड़ा ऐलान, रोड ऐक्सिडेंट में जान चली गई तो परिजन को दी जाएगी बड़ी आर्थिक सहायता
- सम्राट चौधरी ने जीता विश्वास, टेस्ट में 201 के साथ हुए पास
- बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना
- राजनीति में ‘पुरुषों के बेडरूम के रास्ते’ आगे बढ़ती हैं महिलाएं: पप्पू यादव
More from PoliticsMore posts in Politics »
- बड़ा ऐलान, रोड ऐक्सिडेंट में जान चली गई तो परिजन को दी जाएगी बड़ी आर्थिक सहायता
- सम्राट चौधरी ने जीता विश्वास, टेस्ट में 201 के साथ हुए पास
- बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना
- राजनीति में ‘पुरुषों के बेडरूम के रास्ते’ आगे बढ़ती हैं महिलाएं: पप्पू यादव
- राहुल गांधी को अपनी बहन की चिंता है लेकिन देश की दूसरी बेटियों के बारे में वह नहीं सोचते
More from STATEMore posts in STATE »
- आपसी रंजिश में घर में घुसकर वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
- बिहार में 10 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए पदाधिकारी गिरफ्तार
- प्रताड़ना की शिकार महिला को घर से छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर घर के लोगों ने कर दिया हमला
- गांव में था शादी का माहौल, इसी बीच हो गया दुखद हादसा, मच गया कोहराम
- दामाद के घर में सो रही सास पर धारदार हथियार से हमला

Be First to Comment