Press "Enter" to skip to content

भाजपा के मुजफ्फरपुर पूर्वी व पश्चिमी में 13 मंडल अध्यक्षों के नाम की हुई घोषणा

भाजपा के मुजफ्फरपुर पश्चिमी के शेष 13 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की सहमति से मंडल अध्यक्षों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार एवं जिला अध्यक्ष पश्चिमी हरिमोहन चौधरी ने पत्र जारी कर जानकारी दी।

जिसमें पत्र के अनुसार उत्पल रंजन को रामदयालू मंडल अध्यक्ष, नंद किशोर ठाकुर को पूर्वी मंडल अध्यक्ष एवं राजेश कुमार को पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।वहीं इंदल सहनी को मीनापुर नगर, ऋतुराज कुशवाहा को मीनापुर पश्चिमी, जगेश्वर पंडित को मीनापुर पूर्वी, अजीत शाही को अमर शहीद जुब्बा सहनी मंडल, राजा कुशवाहा को भष्मी देवी धाम पानापुर, मिथिलेश कुमार को कफेन मंडल, कौशल दुबे को काँटी पूर्वी, संजय ठाकुर को काँटी पश्चिमी, प्रभु शाह को बैरिया, रामनरेश सहनी को मड़वन पश्चिमी, गुड़िया गुप्ता को मड़वन पूर्वी, अनिल कश्यप को साहेबगंज नगर और संजीव कुमार ओझा को पारू मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *