बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदूषण फैलाने के लिए 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और 15 दिनों के अंदर डिमांड ड्राफ्ट बनाकर हर्जाने की रकम भरने का आदेश दिया है। प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का उल्लंघन करने के लिए बोर्ड ने दरभंगा स्टेशन को पर्यावरणीय मुआवजा के तौर पर इतनी रकम जमा करने का आदेश दिया है। दरंभगा स्टेशन के खिलाफ सीवेज को बिना ट्रीट किए पास के हराही और दिघ्गी तालाब में गिराने का आरोप सही पाया गया है। इससे तालाब में जलीय जीव की जान पर बन आई है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने दरभंगा स्टेशन को गंदे पानी को बिना साफ किए बहाने का दोषी पाया था।
एनजीटी ने 1 अगस्त 2024 को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को रेलने पर लगने वाले जुर्माने की रकम तय करने का निर्देश दिया। इसके बाद बोर्ड ने रेलवे को 1.62 करोड़ का जुर्माना भरने का नोटिस भेजा और उनसे जरूरी सुधार करने के साथ ही अगर जुर्माने की रकम पर आपत्ति देने कहा। लेकिन रेलवे ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले बोर्ड की जांच कमिटी ने दरभंगा जाकर पर्यावरण को नुकसान का अनुमान लगाया था और उसके आधार पर हर्जाने की यह राशि तय की थी।
दरभंगा की संस्था तालाब बचाओ अभियान के नारायण चौधरी ने दरंभगा रेलवे स्टेशन के खिलाफ एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई थी। एनजीटी के निर्देश पर दरभंगा में स्थलीय जांचे के बाद बोर्ड ने हर्जाने की रकम तय की और रेलवे को पांच दिन का समय दिया कि वो उस पर आपत्ति दर्ज कर सके। लेकिन रेलवे से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद बोर्ड के चेयरमैन ने 20 जनवरी को 15 दिन के अंदर जुर्माने की रकम जमा करने का आदेश मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को दे दिया।
समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय दरभंगा स्टेशन से कोई गंदा पानी हराही या दिघ्गी तालाब में नहीं जा रहा है। उन्होंने बताया कि हराही तालाब में जो नाला जा रहा था उसे बंद कर दिया गया है और उसका गंदा पानी कटहलबाड़ी में रीसाइक्लिंग प्लांट में जा रहा है। दिघ्घी तालाब में पानी ले जा रहे नाले को नगर निगम के नाले से जोड़ दिया गया है।

बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दरभंगा स्टेशन पर 1.61 करोड़ का लगाया जुर्माना
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
- बहुचर्चित हत्या मामले के 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
- पटना में नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- आपके घर में रेडियो है तो देना होगा जवाब, पहुंचेंगे अधिकारी आप रहिए तैयार
- सख्ती: हटाए गए कर्मियों को दोबारा नहीं रखा जाएगा काम पर
- विधायक व सीए की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सात मई तक लगाई रोक
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- लाखों रुपये खर्च कर कराया काम, 15 दिनों के बाद ही उखड़ गई साइनिंग
- भीषण सड़क हादसे में दो की हालत नाजुक, वाहन के उड़े परखच्चे
- कार्यशाला में ‘बोल जमुरे बोल’ में कलाकारों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
More from NewsMore posts in News »
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- लाखों रुपये खर्च कर कराया काम, 15 दिनों के बाद ही उखड़ गई साइनिंग
- भीषण सड़क हादसे में दो की हालत नाजुक, वाहन के उड़े परखच्चे
- कार्यशाला में ‘बोल जमुरे बोल’ में कलाकारों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
More from PoliticsMore posts in Politics »
- लंबे मंथन के बाद सम्राट मंत्रिमंडल तय, अब गांधी मैदान में शपथ का इंतजार
- सेतु का हिस्सा टूटने के बाद बिहार सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
More from STATEMore posts in STATE »
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- लाखों रुपये खर्च कर कराया काम, 15 दिनों के बाद ही उखड़ गई साइनिंग
- भीषण सड़क हादसे में दो की हालत नाजुक, वाहन के उड़े परखच्चे
- कार्यशाला में ‘बोल जमुरे बोल’ में कलाकारों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Be First to Comment