बिहार लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष आर के महाजन पर घोटाले का मुकदमा चलेगा. सीबीआई की अर्जी पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है. आरके महाजन के बिहार लोक सेवा आयोग यानि BPSC के अध्यक्ष रहते पेपर लीक से लेकर दूसरी कई गड़बड़िया सामने आयी थीं. हालांकि बिहार सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन, विवादास्पद अधिकारी आरके महाजन घोटाले के दूसरे मामले में फंस गये हैं.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रिटाय़र्ट आईएएस अधिकारी आरके महाजन पर रेलवे के बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है. ये वही मामला है जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं. आरोप है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते अवैध तरीके से रेलवे के ग्रुप डी की ताबड़तोड़ नौकरियां बांटी. नौकरी पाने वाले लोगों से लालू परिवार के नाम जमीन रजिस्ट्री करायी गयी। 
इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी. हालांकि 16 जनवरी को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इसकी अनुमति नहीं दी थी. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की थी. आज सीबीआई का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने महाजन को इस घोटाले में अभियुक्त बनाने की मंजूरी दे दी.

बीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष पर चलेगा घोटाले का मुकदमा, दिल्ली की कोर्ट ने दी मंजूरी
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
- बहुचर्चित हत्या मामले के 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
- पटना में नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- आपके घर में रेडियो है तो देना होगा जवाब, पहुंचेंगे अधिकारी आप रहिए तैयार
- सख्ती: हटाए गए कर्मियों को दोबारा नहीं रखा जाएगा काम पर
- विधायक व सीए की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सात मई तक लगाई रोक
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- लाखों रुपये खर्च कर कराया काम, 15 दिनों के बाद ही उखड़ गई साइनिंग
- भीषण सड़क हादसे में दो की हालत नाजुक, वाहन के उड़े परखच्चे
- कार्यशाला में ‘बोल जमुरे बोल’ में कलाकारों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
More from NewsMore posts in News »
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- लाखों रुपये खर्च कर कराया काम, 15 दिनों के बाद ही उखड़ गई साइनिंग
- भीषण सड़क हादसे में दो की हालत नाजुक, वाहन के उड़े परखच्चे
- कार्यशाला में ‘बोल जमुरे बोल’ में कलाकारों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
More from PATNAMore posts in PATNA »
- लंबे मंथन के बाद सम्राट मंत्रिमंडल तय, अब गांधी मैदान में शपथ का इंतजार
- पटना में नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- बिहार में बस स्टैंड पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, ऐसी वेटिंग रूम रहेगा
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
More from STATEMore posts in STATE »
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- लाखों रुपये खर्च कर कराया काम, 15 दिनों के बाद ही उखड़ गई साइनिंग
- भीषण सड़क हादसे में दो की हालत नाजुक, वाहन के उड़े परखच्चे
- कार्यशाला में ‘बोल जमुरे बोल’ में कलाकारों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Be First to Comment