पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियों) में व्यवसायिक विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकारी चौपाल एवं एलईडी प्रचार वाहन का शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सहकारिता विभाग मंत्री प्रेम कुमार, और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री रेनू देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पैक्स के सदस्यों को व्यवसायिक विविधीकरण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान की गई, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।
सहकारी चौपाल और LED प्रचार वाहन के माध्यम से किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को नवीनतम तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी सुलभ होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार संभव होगा।


















Be First to Comment