Press "Enter" to skip to content

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बिहार दौरा, इस अहम कार्यक्रम में होंगे शामिल

आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती है। इस मौके को बेहद खास बनाने की तैयारी बिहार सरकार कर रही है। पहली बार बिहार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति शामिल होने वाले हैं।कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में इस बार विशेष उत्साह है। 24 जनवरी को समस्तीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। यह पहली बार है जब उपराष्ट्रपति इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। चरण कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में, कर्पूरी ठाकुर की झोपड़ी का एक प्रतीकात्मक निर्माण किया गया है, जिसमें उनके सरल जीवन का चित्रण किया गया है। तीनों मुख्य अतिथि सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे, कर्पूरी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, और कर्पूरी परिचर्चा में भाग लेंगे।कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि यह पहली जयंती समारोह है जब कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है और मुख्य अतिथियों के लिए एक हेलीपैड भी बनाया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *