Press "Enter" to skip to content

दिल्ली चुनाव नहीं लड़ेगी आरजेडी, तेजस्वी का ऐलान; पशुपति पारस पर दिया बड़ा बयान

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी आरजेडी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ किसी भी तरह के राजनीतिक गठजोड़ की अटकलों को भी खारिज कर दिया। अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान गया में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि बिहार में विपक्षी दल एकजुट हैं। बिहार में हमारा इंडिया ब्लॉक है। उनका इशारा राजद, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन की ओर था, जिसे 2015 से महागठबंधन कहा जाता है।मंगलवार को रालोसपा प्रमुख पारस के दही चूड़ा कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के जाने और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन में रालोसपा के शामिल होने की बढ़ती अटकलों पर तेजस्वी ने कहा कि राजद का पारस के साथ पुराना नाता है। पशुपति पारस के साथ हमारा पुराना नाता है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव का दौरा इसी संबंध में था, लेकिन कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।तेजस्वी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी तंज कसा। जब उनसे पूछा गया कि पीके गांधीवादी विचारधारा पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए गंगा के तट पर सत्याग्रह आश्रम बनाने जा रहे हैं। जिस पर तेजस्वी ने कहा कि यह विडंबना है कि कुछ लोग महात्मा गांधी की विचारधारा के बारे में बात करते हैं लेकिन शरा’बबंदी हटाने की भी बात करते हैं। गांधीवादी विचारधारा की बात करना और श’राबबंदी हटाने की बात करना दोनों विरोधाभासी हैं। लेकिन मैं इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को पार्टी शुरू करने, चुनाव लड़ने और आश्रम बनाने का अधिकार है। तेजस्वी ने नीतीश सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि बिहार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और नौकरियों की कमी है, और एनडीए के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कानून व्यवस्था सहित सभी मामलों में विफल रही है। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की शिकायत कर रहे हैं। तथाकथित डबल इंजन सरकार ने अपने कार्यकाल में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नहीं दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *